ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चुटकी में कंफर्म हो रहा था रेल टिकट, मुजफ्फरपुर से फर्जीवाड़े का बड़ा रैकेट आया सामने

MUZAFFARPUR: रेलवे टिकट कंफर्म कराने में बड़ा खेल आए दिनों उजागर हो रहा है। मुजफ्फरपुर में एक नया कारनामा सामने आया है। जहां वीआईपी के नाम पर टिकट कंफर्म कराने का खेल सामने आय

चुटकी में कंफर्म हो रहा था रेल टिकट, मुजफ्फरपुर से फर्जीवाड़े का बड़ा रैकेट आया सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: रेलवे टिकट कंफर्म कराने में बड़ा खेल आए दिनों उजागर हो रहा है। मुजफ्फरपुर में एक नया कारनामा सामने आया है। जहां वीआईपी के नाम पर टिकट कंफर्म कराने का खेल सामने आया है। पुलिस सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लेटर हेड बरामद हुए जिस पर लिखकर रेलवे में जमा कर दिया जाता है और रेलवे का टिकट कंफर्म हो जाता है और इस खेल से दलाल चांदी काटते हैं।


मामला तब सामने आया जब आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की आरपीएफ टीम मुजफ्फरपुर पहुंची और आरपीएफ में दर्ज कई पुराने मामलों में जानकारी ली फिर वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर जुटाए गए जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सदर थाना पहुंची आरपीएफ की टीम और सदर थानेदार को एक नोटिस का तामिला कराया और उसमें यह दर्शाया गया कि टिकट दलालों के खिलाफ उनके सदर थाना इलाके में ठिकानों पर छापेमारी में सहयोग करें जिसके बाद विशाखापट्टनम आरपीएफ की टीम और सदर थाना पुलिस गोबरसही के श्रीनगर कॉलोनी पहुंचे जहां एक शातिर के घर पर छापेमारी की लेकिन पुलिस के आने से पहले शातिर फरार हो गया था ।


आंध्र प्रदेश की आरपीएफ टीम के साथ इंस्पेक्टर आर कुमार राव मुजफ्फरपुर पहुंचे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 1 जून 2022 को मारूपुलम आरपीएफ पोस्ट में टिकट फर्जीवाड़े को लेकर मामला दर्ज किया गया था जिसकी जांच पड़ताल के क्रम कई चीजें आरपीएफ टीम को हाथ लगी है जिसके आधार पर जांच पड़ताल कर रही है मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी के बाद टिकट दलालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता