ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

छुट्टी में घर आए युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

PATNA : बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब ये लोग बेखौफ होकर लगातार अपने काले मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। अब रात तो रात दिन में भी ये लोग आपराधिक घटनाओं को

छुट्टी में घर आए युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब ये लोग बेखौफ होकर लगातार अपने काले मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। अब रात तो रात दिन में भी ये लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है।


दरअसल, जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज-चित्रगुप्त नगर स्थित रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी मच गई है। लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि युवक का शव हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस बल द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके के मोहम्मद जाहिद (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जाहिद के भाई मोहम्मद साहिद समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्वजन द्वारा हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार स्वजन ने बताया कि जाहिद शादीशुदा था। उसका एक बच्चा भी है। वह राजगीर में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी में घर आया था। बीते रात वह घर पर ही था। 


लेकिन, शुक्रवार की सुबह उठे तो पाया की जाहिद घर में नहीं है। इसी बीच खोजबीन में रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने का पता चला। स्वजन का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ मालूम चलेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।