ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

चाय दुकानदार की बेरहमी से हत्या, दुकान के पास मिला शव

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां मीनापुर थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर शिवहर एसएच पर वासुदेव छपड़ा गांव के समीप एक अधेड़ की हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक दिया गया। शव की पहच

चाय दुकानदार की बेरहमी से हत्या, दुकान के पास मिला शव
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां मीनापुर थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर शिवहर एसएच पर वासुदेव छपड़ा गांव के समीप एक अधेड़ की हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक दिया गया। शव की पहचान पुरैनिया गांव के चाय वाला महेन्द्र साह के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र मिथलेश साह ने बताया कि उनके पिता घटनास्थल के पास ही सालों से चाय की दुकान चला रहे थे। 



हर रोज़ की तरह इस रात भी खाना देकर हम घर चले गये। सुबह में सूचना मिली कि मेरे पिता का शव दुकान के पास ही फेंका हुआ है। देखने पर साफ पता चल रहा है कि पहले हत्यारों ने दुकान के बगल के खेत में घसीट घसीट कर मारा है। फिर गले में पहने माला से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।



मिथलेश ने आशंका जताते हुए कहा कि ये करतूत नशेड़ीयों की हो सकती है। मेरे पिता के पास जमीन वाले को देने के लिए साठ हजार रूपये पास में था। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता