ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिजनेसमैन की पत्नी का मोबाइल हैक, पहले अश्लील फोटो भेजा, फिर अपराधियों ने की...

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन की पत्नी का पहले मोबाइल हैक कर सारा डाटा चुरा लिया।

बिजनेसमैन की पत्नी का मोबाइल हैक, पहले अश्लील फोटो भेजा, फिर अपराधियों ने की...
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन की पत्नी का पहले मोबाइल हैक कर सारा डाटा चुरा लिया। बाद में महिला की फोटो एडिट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदले में बदमाशों ने रुपये की मांग की है। महिला को धमकी मिल रही है कि अगर पैसे नहीं भेजे तो तुम्हारी तस्वीर वायरल कर दी जाएगी।




महिला इतना डर गई थी कि वह बदमाशों के चंगुल में फंस गई। जब मामला बढ़ने लगा तो उसने पति को आपबीती सुनाई। ये सुनते ही पति भड़क गया। रविवार को वह अपनी पत्नी को लेकर नगर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज करायी। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जाएगी। 




पीड़िता ने थाने पहुंचकर कहा कि उसके फोन पर पर्सनल लोन के लिए एक मैसेज आया था, जिसपर एक लिंक दिया गया था। गलती से उस लिंक पर क्लिक हो गया। इसके बाद खाते में तीन हजार रुपये के लोन अप्रूव होने का मैसेज आया। महिला ने इसे नज़रंदाज कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद महिला ने कभी नहीं की थी। महिला के पास एक कॉल आया और 15 हजार रुपये की मांग की गई। धमकी दी गई कि मोबाइल का सारा उसके पास है। इसके बाद महिला के चेहरे वाले कई अश्लील तस्वीर भेजकर इसे वायरल करने की धमकी दी गई। जिस सिम से महिला को कॉल आया था उसमें 13 नंबर थे।