ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बाइक सवार पर गुटखा थूकना नेताजी को पड़ गया भारी, ओवरटेक कर दो युवकों ने दम भर धोया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक नेताजी को बाइक सवार पर गुटखा फेंकना भारी पड़ गया। गुस्साएं युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी। नेताजी को इस तरह पीटा क

बाइक सवार पर गुटखा थूकना नेताजी को पड़ गया भारी, ओवरटेक कर दो युवकों ने दम भर धोया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक नेताजी को बाइक सवार पर गुटखा फेंकना भारी पड़ गया। गुस्साएं युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी। नेताजी को इस तरह पीटा कि उनके नाक से ब्लड निकलने लगा। इस दौरान वे पिटाई करने वालों की पहचान नहीं कर पाये। बाइक सवाल पिटाई कर मौके से फरार हो गये। 


मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर मनियारी थाना इलाके में बाइक चलाते समय गुटखा खाकर थूकना और फिर मना करने पर गाली-गलौज करना नेताजी को भारी पड़ गया। नेताजी के इस रवैय्ये से गुस्साएं दो युवकों ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया फिर उनकी जमकर धुलाई कर दी। पिटाई के दौरान उनके नाक से खून निकलने लगा। नेताजी के इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल था जिसे बचाने के लिए उन्होंने इस घटना के बारे में लोगों से कहा कि जानलेवा हमला हुआ है वे इलाज कराने जा रहे हैं।


बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच 28 पर एक निजी स्कूल से ठीक पहले नेता जी ने गुटखा खाकर थूक फेंक दिया जो एक बाइक सवार को पड़ गया। जिसके बाद बाइक सवार ने नेताजी को समझाने की कोशिश की लेकिन वे गाली-गलौज करने लगे। नेताजी की बात को दोनों युवक बर्दास्त नहीं कर पाये दोनों में मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।


 जिसके बाद नेता अपनी जान बचाकर वहां से निकल गये। उस वक्त इस वाक्या को देखकर लोग भी नेताजी पर हंसने लगे। घायल नेताजी ने मौजूद लोगों से कहा दो युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला किया है। पिटाई के वक्त उनकी आंख बंद हो गयी थी जिसके कारण वे दोनों युवकों को पहचान नहीं पाये। जब तक उसे पकड़ते अपराधी हथियार दिखाकर मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता