ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: दिनदहाड़े गोली मारकर ठेकेदार की कर दी हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में युवक को कई गोलिया

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: दिनदहाड़े गोली मारकर ठेकेदार की कर दी हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में युवक को कई गोलियां लगीं हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के नेऊरा की है।


खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए मोडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ठेकेदार की पहचान अजय महाकाल के रूप में हुई है। आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है। इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि मृतक ठेकेदार अजय महाकाल का भी आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक की भाभी वार्ड पार्षद हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज है। फिलहाल वह सरकारी स्कूलों में बेंच और डेस्क सप्लाई करने का काम कर रहा था। स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि आपसी वर्चस्व और ठेकेदारी के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता