ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: युवक का शव मिलने से सनसनी, तीन दिन से कमरे में पड़ी थी डेड बॉडी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। शव पिछले तीन दिनों से कमरे में बंद था। कमरे से बदबू आने के बाद शक हुआ तो

बिहार: युवक का शव मिलने से सनसनी, तीन दिन से कमरे में पड़ी थी डेड बॉडी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। शव पिछले तीन दिनों से कमरे में बंद था। कमरे से बदबू आने के बाद शक हुआ तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था। घटना सकरा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर बघनगरी गांव की है।


मृतक की पहचान 45 वर्षीय दिलीप कुमार के रुप में हुई हैं, जो पेशे से शिक्षक था और गांव में बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि दिलीप के परिवार के लोग दिल्ली रहते हैं और वह अकेले ही गांव में रहता था। परिजनों ने बताया कि दिलीप उनसे बातचीत नहीं करता था। सोमवार की शाम एक व्यक्ति उन्हें खोजने आए थे तो दरवाजा अंदर से ही बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद दिलीप ने दरवाजा नहीं खोले, तो लोगों को शक हुआ।


दरवाजा तोड़ने पर पाया गया कि दिलीप का शव चौकी के नीचे पड़ा हुआ था और उसका मुंह काला हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। युवक की हत्या की गई या उसने खुद अपनी जान दे दी है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।