ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पैसे के साथ पासपोर्ट भी रख लिया

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले से यहां विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला बरूराज थ

बिहार : विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पैसे के साथ पासपोर्ट भी रख लिया
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले से यहां विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला बरूराज थाना इलाके का है. यहां के नरवारा गांव के रहने वाले सुबोध कुमार महतो ने 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सुबोध का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उससे ₹100000 की ठगी की गई और पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया.


सुबोध की शिकायत पर देवरिया थाना के रहने वाले अजय महतो, दिनेश महतो और सुभाष महतो के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है. इन तीनों ने सुबह से ₹100000 लिए थे. पासपोर्ट भी सुबोध ने इन्हीं के पास जमा कर दिया. लेकिन 7 महीने बीत जाने के बावजूद जब सुबोध को विदेश नहीं भेजा गया तो मार्च महीने में उसने इन तीनों जालसाजों के ऑफिस पहुंचकर पासपोर्ट और पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए.


इसके बाद तीनों आरोपियों ने सुबोध की पिटाई कर दी. सुबोध का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पिटाई के दौरान उसका जबड़ा तोड़ दिया. बाद में परिजनों ने एसकेएमसीएच में उसका इलाज कराया. यह पूरी घटना 23 मार्च की है. आखिरकार इलाज कराने के बाद सुबोध ने बरूराज थाने में कंप्लेन दर्ज कराई है.