ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: 10वीं की छात्रा की हत्या के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने बाइक को लगाई आग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिछले चौबीस घंटों से लापता 10वीं की छात्रा का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल

बिहार: 10वीं की छात्रा की हत्या के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने बाइक को लगाई आग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिछले चौबीस घंटों से लापता 10वीं की छात्रा का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल किया है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क के किनारे लगी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।


बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरा के रहने वाले किराना कारोबारी विनोद सिंह की 14 साल की बेटी सलोनी कुमारी सोमवार को थोड़ी देर में वापस आने की बात कह घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वह पास घर नहीं लौटी। रातभर परिजन उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला और मंगलवार की सुबह उसका शव ब्रह्मपुरा थाने के पास स्थित मंदिर के पीछे तालाब में तैरता मिला। लापता लड़की का शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में चीख पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। लड़की के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हंगाम शुरू कर दिया और शव को ब्रह्मपुरा चौक पर रखकर आगजनी कर दी और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


हंगामें की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्च कर दिया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि मृतक लड़की के क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने ही उसकी हत्या की है और शव को तालाब में फेंक दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़की के आरोपी क्लासमेट को तलाश कर रही है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता