ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया स्टेशन परिसर, भाड़े के विवाद में जमकर हुई मारपीट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भाड़े के विवाद को लेकर पूरा स्टेशन परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के दौरान स्टेशन पर काफी देर तक अफरा त

बिहार: देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया स्टेशन परिसर, भाड़े के विवाद में जमकर हुई मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भाड़े के विवाद को लेकर पूरा स्टेशन परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के दौरान स्टेशन पर काफी देर तक अफरा तफरी की स्तिथि बनी रही। इस दौरान कार का शीशा टूट गया। मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


बताया जा रहा है की भाड़े को लेकर रेल यात्री और एक कार ड्राइवर के बीच मारपीट हुई है। इस दौरान अन्य लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। घटना को लेकर रेल थानेदार दिनेश साहू ने बताया कि भाड़े को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले में अबतक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिवहर के रहने वाले रेल यात्री मो. इम्तियाज पुणे से मुजफ्फरपुर पहुंचा था। यहां से उसे शिवहर जाना था। वह जंक्शन के पार्किंग की ओर गया था। 


शिवहर जाने के लिए उसे कार बुक करनी थी। इस दौरान कार का भाड़ा अधिक बताया गया। इसपर वह दूसरी गाड़ी ठीक करने चला गया। इसी पर कार ड्राइवर ने विवाद शुरू कर दिया। कार के भीतर से लाठी निकलकर मारपीट की। इसमें इम्तियाज की आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई। दूसरी तरफ सकरा निवासी ड्राइवर सुशील कुमार बात करने की हालत में नही है। लोगों के अनुसार, यात्री और चालक के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी बीच इम्तियाज के बेटे ने सुशील पर ईट से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता