ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शराब पकड़ने गई पुलिस से भिड़ गए स्थानीय लोग, जवान सहित कई लोग जख्मी

MUZAFFARPUR : होली को देखते हुए शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी दौरान रविवार की देर शाम काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर अतरदह इलाके में ताड़ी दुकान की आड़ में

बिहार : शराब पकड़ने गई पुलिस से भिड़ गए स्थानीय लोग, जवान सहित कई लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : होली को देखते हुए शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी दौरान रविवार की देर शाम काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर अतरदह इलाके में ताड़ी दुकान की आड़ में मिलावटी शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने रेड की. ताड़ी के ठिकाने को ध्वस्त किया गया. साथ ही लाठी चटकाते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी गई. इससे आक्रोशित महिला और पुरुष सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. 


उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया. इस कारण इलाके में अफरातफरी मच गई. लोगों के आक्रोश को देख पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा. इसमें पुलिसकर्मी समेत कई लोग चोटिल हो गए. इस बीच अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर नगर, सदर, मिठनपुरा समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरडीएस कालेज के समीप आकर सभी पुलिसकर्मी रुक गए लोगों का आक्रोश देख पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर दोबारा छापेमारी करने की हिम्मत नहीं हुई. 


पुलिस ऑफिसर का कहना है कि होली को लेकर एहतियातन शराब जब्ती को लेकर एएलटीएफ और पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. इसी दौरान में कुछ लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया था. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है. वही लोगों का आरोप है कि घर में घुसकर पुलिसकर्मियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि लूटपाट भी की है. पुलिसकर्मियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. नगर डीएसपी रामनेरश पासवान ने बताया कि शराब को लेकर विभिन्न जगहों पर कार्रवाई चल रही है. इसी क्रम में लोगों द्वारा विरोध करने की बातें सामने आई है. जांच कर कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि शराब धंधेबाजों के विरुद्ध और अभियान तेज किया जाएगा.

टैग्स