ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : शराब मामले में गिरफ्तारी के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, पथराव में 6 जवान हुए चोटिल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौ

बिहार : शराब मामले में गिरफ्तारी के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, पथराव में 6 जवान हुए चोटिल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौक की है। पथराव के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ के खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची विभिन्न थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। करीब एक घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पथराव में सकरा थानाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।


हंगामें की सूचना मिलते ही बरियारपुर ओपी, गायघाट थाना, बेनीबाद ओपी, हत्था ओपी, पियर थाना, बोचहां थाना और मनियारी थाना की पुलिस बड़ी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। DSP समेत अन्य पुलिस अधिकारी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मौके पर कैंप कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक पुलिस शराब के पुराने मामले में भेरगरहा निवासी गनौर राय को गिरफ्तार करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि गनौर राय पूजा पाठ करते हैं और देवी के भक्त हैं। एक साल पहले गनौर राय के घर के पीछे से शराब की तीन बोतलें बरामद हुई थी। जबकि गनौर राय शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। इसी मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। गांव में किसी पूजा का आयोजन किया गया था, सारी तैयारियां हो चुकी थीं। इसी दौरान पुलिस गनौर राय को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध करने के बावजूद पुलिस मानने को तैयार नहीं थी जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।


घटना से गुस्साए लोग लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर गए और आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर सकरा थाने की पुलिस लोगों को समझाने के लिए पहुंची, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे। जाम हटाने के लिए पुलिस ने जब बल का प्रयोग किया तो लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। SSP जयंतकांत ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और उपद्रव करनेवाले लोगों की पहचान कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।