ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: डिलीवरी ब्वॉय के प्यार में पागल थी शादीशुदा महिला, पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ भागी, जानिए.. फिर क्या हुआ?

MUZAFFARPUR: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। जिस किसी को भी यह रोग लग जाता है तो उसे न तो समाज की चिंता होती है और ना ही परिवार की मान मर्यादा की ही कोई फिक्र होती है।

बिहार: डिलीवरी ब्वॉय के प्यार में पागल थी शादीशुदा महिला, पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ भागी, जानिए.. फिर क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। जिस किसी को भी यह रोग लग जाता है तो उसे न तो समाज की चिंता होती है और ना ही परिवार की मान मर्यादा की ही कोई फिक्र होती है। प्यार के रोगी को अगर किसी की चिंता होती भी है तो बस अपने साथी की और उसको पाने के लिए वह किसी भी हद से गुजर जाता है। प्रेम प्रसंग का एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को ऐसा प्यार हुए कि उसे जमाने की चिंता नहीं रही।


दरअसल, हैरान कर देने वाली यह प्रेम कहानी जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला को ऑनलाईन सामान डिलिवरी करने वाले लड़के से ऐसा प्यार हुआ कि उसने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी रचा ली। महिला की शादी वैशाली के एक गांव में हुई थी। शादी होने के बावजूद वह अधिक समय अपने मायके ही रहती थी। ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान उसकी नजदीकी डिलीवरी ब्यॉय से बढ़ गई। दोनों के बीच बाते शुरू हुई तो किसी न किसी बहाने मुलाकातें भी होने लगी। 


प्यार का ऐसा नशा चढ़ा की लोकलाज और मर्यादा को तार तार करते हुए महिला ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी रचा ली और किराए पर मकान लेकर सलहा में रहने लगी। दो महीने बीतने के बाद लड़का थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला तो लौटकर वापस घर नही आया। युवक के लापता हुए जब कई दिन बीत गए तो मकान मालिक ने महिला से मकान खाली करने को कहा। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता