ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार: सेल्फी लेने का बहाना कर पति को पेड़ में बांधा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर कर दिया बड़ा कांड; हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का बहाना कर एक पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड. उसने अपने पति को पेड़ से

बिहार: सेल्फी लेने का बहाना कर पति को पेड़ में बांधा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर कर दिया बड़ा कांड; हालत गंभीर
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का बहाना कर एक पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड. उसने अपने पति को पेड़ से बांधकर केरोसिन तेल छिड़ककर लगा दिया. आसपास के लोग आग की लपटें देखकर दोड़ कर उसकी जान बचा दी अन्यथा पत्नी ने काम तमाम कर ही दिया था. मामला जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है.


पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों के द्वारा आग से झुलसा हुआ व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और पूरे मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने साहेबगंज पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम हड़कत में आई और जाँच पड़ताल के साथ साथ स्थानीय लोगों की मदद से घायल तक पहुंची. स्थिति को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिबगंज से घायल को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. 



स्थानीय लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले 

आग लगने से घायल हुए व्यक्ति का जब मेडिकल कॉलेज में पुलिस फर्द बयान ले रही थी तो सुनने वाले भी हैरान रह गए और पुलिस भी. जब घायल ने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया और कहा कि हमारी पत्नी ने ही हमें मारना चाहती है. मोबाइल से सेल्फी लेने के बहाने पहले पेड़ से बांध दिया और फिर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दिया. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने देखा और मुझे बचा लिया. अन्यथा तड़पकर वही मर जाते. वही आरोपित पत्नी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे घायल पति के बयान के बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. 


साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का मामला है जहां पति जलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पति के फर्द बयान पर पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. घायल पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि जलाकर जिंदा मार देने की कोशिश की थी. पुलिस पूरे मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. वहीं आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता