ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद भारी बवाल, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस जीप को लगाई आग

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस जीप

बिहार : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद भारी बवाल, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस जीप को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा में एनएच 57 की है।


मृतक की पहचान हथौरी थाना के नरमा निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। शिक्षक आलोक कुमार मीनापुर के राघोपुर पंचायत में पदस्थापित थे। बताया जा रहा है कि शिक्षक  आलोक कुमार स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान  NH-77 पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल किया।


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस जीप को आग लगा दी जिससे गाड़ी धू-धू कर जल गई।  एसपी जयंत कांत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इलाके में तनाव को देखते हुए सिटी डीएसपी रामनरेश पासवान और डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पूरे मामले पर एसपी जयंत कांत ने बताया कि मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हंगामा कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।