ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार : पूजा पंडाल में आरती के लिए पहुंची लड़की का तालाब से मिला शव, ग्रामीणों ने मचाया भारी बवाल

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तालाब से एक बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया है। घटना कटरा थाना क्षेत्र के परसौल की है। यहां दुर्गा पूजा को लेक

बिहार : पूजा पंडाल में आरती के लिए पहुंची लड़की का तालाब से मिला शव, ग्रामीणों ने मचाया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तालाब से एक बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया है। घटना कटरा थाना क्षेत्र के परसौल की है। यहां दुर्गा पूजा को लेकर बनाए गए पंडाल से कुछ ही दूरी पर तालाब से एक बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।


मृतक नाबालिग बच्ची की पहचान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह की भतीजी और नीरज सिंह की 9 वर्षीय बेटी रुची कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूची को आखिरी बार कल रात पूजा स्थल पर आरती के समय देखा गया था। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। परिजन देर रात तक उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला और आज सुबह उसका शव पूजा पंडाल के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ।


बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम को घंटों घेरे रखा। बाद में पुलिस के वरीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम फिलहाल गांव में कैंप कर रही है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता