ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर बदमाशों को दबोचा, लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभ

बिहार: पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर बदमाशों को दबोचा, लूट की वारदातों को देते थे अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों बदमाश लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, चाकू और बाइक बरामद किया है। दोनो की गिरफ्तारी बोचहा थाना अंतर्गत कर्णपुर उत्तरी इलाके के एक लीची बगान से हुई है। सभी अपराधी एक जगह जमा होकर संगीन अपराध की योजना बना रहे थे। जिसकी सूचना बोचहा थाने के पुलिस को लगी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई।


पुलिस के आने की भनक लगते ही एक अपराधी भाग निकला वहीं मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी में एक शातिर अपराधी सामिल है। जो पूर्व मुखिया पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुका है। जिनके खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान विकास कुमार और सचिन कुमार के रुप में हुई है। एसपी इस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि फरार हुए अपराधी सूरज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता