ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पुलिस के जवान ने चुराया बैंक मैनेजर का पर्स, CCTV ने पकड़ ली चोरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पुलिस जवान की चोरी सीसीटीवी ने पकड़ ली है। बैंक मैनेजर की पर्स पुलिस जवान ने मौके मिलते ही उड़ा दी। उसी पैसे से खरीदारी की और फिर खुद को होशियार सम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पुलिस जवान की चोरी सीसीटीवी ने पकड़ ली है। बैंक मैनेजर की पर्स पुलिस जवान ने मौके मिलते ही उड़ा दी। उसी पैसे से खरीदारी की और फिर खुद को होशियार समझ कर चलता बना लेकिन चोरी पकड़ी गयी।


मामला नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज स्थित पंकज मार्केट का है । जहां दवा की दुकान में पीएनबी के मैनेजर का पर्स ट्रैफिक पुलिस के जवान ने चुरा लिया। दरअसल मैनेजर हर्ष कुमार गलती से अपना पर्स वहीं काउंटर पर भूल गये। इसी मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस जवान से पर्स उठा कर पॉकेट में डाल लिया। उसी पैसे से दवा खरीदी और आराम से चलता बना।


थोड़ी देर बाद मैनेजर अपना पर्स ढूढ़ते वहां पहुंचे तो नहीं मिला फिर दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो उसमें पुलिस जवान  की करतूत पकड़ी गयी। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पुलिस जवान काउंटर पर छूटे पर्स को लेकर चुपके से अपने पॉकेट में डाल लेते है। पुलिस जवान की इस करतूत का वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 


टैग्स