ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पुलिस का जुल्म : मुजफ्फरपुर में घर जा रहे युवक को पुलिसवालों ने बेरहमी से पीटा, वर्दीवालों की गुंडई का ये वीडियो आया सामने

PATNA : बिहार में अक्सर पुलिस के दामन पर दाग लगते रहे हैं. मुंगेर से लेकर पटना या फिर मुजफ्फरपुर से लेकर भागलपुर, इन जिलों में पुलिसवालों के ऊपर गंभीर आरोप लगे. ताजा मामला बिह

बिहार पुलिस का जुल्म : मुजफ्फरपुर में घर जा रहे युवक को पुलिसवालों ने बेरहमी से पीटा, वर्दीवालों की गुंडई का ये वीडियो आया सामने
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में अक्सर पुलिस के दामन पर दाग लगते रहे हैं. मुंगेर से लेकर पटना या फिर मुजफ्फरपुर से लेकर भागलपुर, इन जिलों में पुलिसवालों के ऊपर गंभीर आरोप लगे. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. यहां एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसवाले रात के समय एक युवक को क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. 


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पुलिस वैन, पुलिस अधिकारी, चार से पांच सिपाही दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि देर रात को पुलिसवाले एक युवक की बाइक को बीच सड़क पर रुकवाकर पूछताछ कर रहे हैं. वीडियो में जैसा कि आवाज आ रहा है, उसके मुताबिक पुलिसवाले युवक से यह पूछ रहे हैं कि "अरे! तू इतनी रात को कहां से आ रहा है." इस सवाल के जवाब में युवक यह कह रहा है कि "मैं घर जा रहा हूँ."


सवाल जवाब के दौरान उनमें से दो पुलिसवाले आगे बढ़ते हैं और युवक को धक्का देने लगते हैं. इतने में बाइक के दाईं ओर खड़ा एक पुलिसवाला युवक के ऊपर थप्पड़ों की बारिश कर देता है. वह एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार-पांच थप्पड़ मारता है. युवक के साथ एक अधेड़ भी दिख रहा है, जिसे पुलिसवाले जबरदस्ती पुलिस वैन में बैठाते दिख रहे हैं. बाद में पुलिसवाले युवक को भी जबरन बाइक से उतार कर पुलिस की गाड़ी में बंद कर ले जाते हैं. सिविल ड्रेस में दिख रहा एक अन्य शख्स पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे युवक की बाइक को ले जाता दिख रहा है. वीडियो में पुलिसवालों को इनके साथ गाली-गलौज करते भी साफ़ सुना जा रहा है.



यह वीडियो कब का है. इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है. फर्स्ट बिहार झारखंड भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. हालांकि दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. वीडियो को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी. जिसके दौरान यह वाकया हुआ. अगर पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर निकली होगी तो जाहिर है कि सिपाहियों के साथ दारोगा और जमादार रैंक के अधिकारी भी होंगे, जिनकी पहचान पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण वीडियो में नहीं हो पा रही है.