ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कस्टडी से फरार दो बदमाशों में से एक को लगी गोली; STF ने किया था अरेस्ट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुए जिले के दो टॉप टेन अपराधियों में से एक को मुठभेड

बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कस्टडी से फरार दो बदमाशों में से एक को लगी गोली; STF ने किया था अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुए जिले के दो टॉप टेन अपराधियों में से एक को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। पुलिस ने अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


दरअसल, साहेबगंज पुलिस दोनों अपराधियों के फरार होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उनके रामपुर भिखनपुरा चौक में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तभी शातिर बदमाश विवेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वह ताबड़तोड़ गोली चलाता रहा। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। जिसमें विवेक के पैर में गोली लग गई।


गोली लगने के बाद विवेक वहीं गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, कई खोखा और कारतूस को भी जब्त किया है। वहीं रार हुए विक्की को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने साहेबगंज पुलिस को सौंपा था। बुधवार की सुबह दोनों अपराधियों विवेक कुमार और विक्की कुमार ने थाना के चौकीदार के साथ धक्का मुक्की की और वहां से फरार हो गए थे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता