ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : नशीली चाय पिलाकर खींच ली अश्लील तस्वीरें, फोटो वायरल करने की धमकी दे करता रहा गंदा काम

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक युवती के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती और आरोपी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। युवती का आरोप है क

बिहार : नशीली चाय पिलाकर खींच ली अश्लील तस्वीरें, फोटो वायरल करने की धमकी दे करता रहा गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक युवती के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती और आरोपी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। युवती का आरोप है कि चाय में नशीली दवा मिलाकर शातिर व्यक्ति ने उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली और तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर पिछले पांच साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में केस दर्ज कराया है।


दरअसल, यौन शोषण की शिकार पीड़िता एक फिल्म कंपनी की सहायक निदेशक है, जिसे केस उठाने की धमकी मिल रही है। लगातार मिल रही धमकी से उसका पूरा परिवार दहशत में है। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बीते 16 फरवरी को ब्रह्मपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें अशोक मिश्रा नामक एक ठेकेदार को आरोपित बनाया था।


पीड़ित युवती की मानें तो 6 साल पहले आरोपित से उसकी जान-पहचान हुई थी। उसने फिल्म में रुपया निवेश करने का झांसा देकर 15 अक्टूबर 2015 को युवती को अपने घर पर बुलाया और चाय में बेहोशी की दवा पिला दी। लड़की के बेहोश होने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली और कर ब्लैकमेल करने लगा। पांच साल तक उसका यौन शोषण करता रहा।


जब युवती ने इसका विरोध करना शुरू किया तो आरोपी ने उसकी बहन के ससुराल में जाकर शादी में बाधा डाला और उसका फोटो वायरल कर दिया। ऐसे में अब युवती का शादी करना मुश्किल हो गया है। कही भी शादी की बात करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पूरे मामले पर ब्रह्मपुरा थानेदार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।