ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार : मूर्ति विसर्जन के बाद एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मारी, मेले में हुआ था झगड़ा

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी

बिहार : मूर्ति विसर्जन के बाद एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मारी, मेले में हुआ था झगड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मूर्ति विसर्जन के बाद तीन युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,कटरा प्रखंड के जजुआर गांव में  मूर्ति विसर्जन के बाद तीन युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी लोगों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का एक दिन पहले दशहरा मेले में पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी।


वहीं, घायलों में जजुआर निवासी हेम ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अमन ठाकुर और मोती देवी शामिल हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। हेम ठाकुर और लक्ष्मण ठाकुर के पीठ में गोली लगी है। जबकि अन्य के हाथ-पांव में गोली लगी। गोली मारने का आरोप गांव के ही पड़ोसी अंकित ठाकुर और उसके परिजन पर लगा है। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है और लगातार इलाके में कैंप कर रही है। 


इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर एवं जजुआर थानेदार रमन राज ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।  पुलिस ने घायलों से मिलकर मामले की जानकारी ली। डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने घटना का कारण आपसी विवाद बताया है। उन्होंने बताया कि, इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। 


उधर, ग्रामीणों ने बताया है कि हेमा ठाकुर के परिवार के लोग बुधवार की देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सोने के लिए बेड पर जा रहें थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पूरे इलाका थड़ा उठा। आवाज बंद होने पर जब हेमा ठाकुर के घर पर लोग पहुंचे तो सभी जख्मी हालत में पड़ें थे।