ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में शख्स से लूट लिए लाखों रुपए

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से साम

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में शख्स से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में पिस्टल दिखाकर एक शख्स से दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के कचहरी कैंपस स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में बाइक सवार बदमाशों का तांडव देखने को मिला है, जहां जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक शख्स से दो लाख कैश छीनकर बड़े ही आराम से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद कचहरी कैंपस में सनसनी फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। नगर थाना की पुलिस ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है, दो लाख रुपए की लूट की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बड़ा सवाल उठता है कि शहर के बीचो-बीच जिस तरह से बाइक सवार बदमाशों का तांडव मचाया उससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता