ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में कोलकाता और निर्भया जैसा कांड, दुष्कर्म के बाद दलित बच्ची की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर 50 बार चाकू से किया हमला

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में कोलकाता और निर्भया जैसा कांड सामने आया है। जहां हैवानों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद दलित बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी

बिहार में कोलकाता और निर्भया जैसा कांड, दुष्कर्म के बाद दलित बच्ची की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर 50 बार चाकू से किया हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में कोलकाता और निर्भया जैसा कांड सामने आया है। जहां हैवानों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद दलित बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। यही नहीं लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से 50 बार हमला भी किया गया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र की है जहां लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर में इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।


लड़की की लाश तालाब से मिलने से अर्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बीते रविवार की रात से वो अचानक घर से गायब हो गयी थी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे तभी दो दिन बाद आज तालाब से लड़की का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। लड़की दलित समाज से आती है ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उसकी दबंगों ने रेप के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी। 


लड़की के प्राइवेट पार्ट में 50 से ज्यादा बार चाकू से हमला किये जाने का निशान मिला है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। बताया जाता है कि किशोरी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वो नौवीं कक्षा में पढ़ती थी लेकिन बीच में आर्थिक तंगी के कारण उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया था। दलित बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी विजय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि दलित बच्ची के साथ स्थानीय दबंग संजय यादव और उसके साथियों ने पहले गैंगरेप किया फिर उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। 


यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से 50 से अधिक बार हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक कर पाती है यह देखने वाली बात होगी। लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से लोग भी हैरान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।