ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

एक करोड़ की शराब जब्त: कुरकुरे के बीच छिपाकर बिहार भेजी गई थी बड़ी खेप; पुलिस ने ऐन वक्त पर बिगाड़ दिया सारा खेल

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अलग-अलग राज्यों से शराब की खेप बिहार के जिलों तक पहुंचा रहे हैं। शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान भी छेड़ रखा है

एक करोड़ की शराब जब्त: कुरकुरे के बीच छिपाकर बिहार भेजी गई थी बड़ी खेप; पुलिस ने ऐन वक्त पर बिगाड़ दिया सारा खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अलग-अलग राज्यों से शराब की खेप बिहार के जिलों तक पहुंचा रहे हैं। शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान भी छेड़ रखा है बावजूद इसके माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां उत्पाद पुलिस ने एक करोड़ की शराब को जब्त किया है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और शराब को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही यूपी नंबर कंटेनर को रोक कर उसकी तलाशी ली।


कंटेनर की तलाशी के दौरान कुरकुरे के कार्टन में छीपाकर रखी गई 994 कार्टन शराब को पुलिस ने जब्त किया। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों से पूछताछ के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम शराब माफिया तक पहुंचने की कोशिश करेगी।