ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटन

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव के वार्ड नंबर 10 की है।


मृतक महिला कहीं जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही पियर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों को तलाश करने में जुट गई है। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि जब चाहें, जहां चाहे हत्या, लूट और छिनतई जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके हाल फिलहाल में हुए करीब दर्जन भर अपराधिक मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता