ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : दिनदहाड़े दो को गोली मार किया छलनी, इलाके में मचा हड़कपं

MUZZAFFARPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है अपराधी रात के अंधेरे तो दूर दिन के उजाले में अपने काले कार

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : दिनदहाड़े दो को गोली मार किया छलनी, इलाके में मचा हड़कपं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZZAFFARPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है अपराधी रात के अंधेरे तो दूर दिन के उजाले में अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार घायल कर दिया हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां अपराधियों ने दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी इस घटना में एक व्यक्ति को दो गोली और उसके साथ वाले दूसरे व्यक्ति को एक गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया है। 


वहीं, इस गोलीबारी के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन- फानन में इस घटन की जानकारी पुलिस टीम को दी।  इसके साथ ही दोनों घायलों को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचा जहां दोनों के इलाज चल रही है। इस घटना में घायल पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर बनवारी गांव के प्रवीण कुमार पिता शंभू प्रसाद सिंह और कृष्ण कुमार पासवान पिता सौगारथ पासवान के रूप में हुई है।


इधर, सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों से पुरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुट गई है। इस पुरे मामले में पूछे जाने पर मनियारी थानेदार हेमंत कुमार ने कहा कि सकरा और मनियारी के बॉर्डर इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना की गई है इस घटना में 2 लोग घायल हुए हैं दोनों का इलाज चल रहा है पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : दिनदहाड़े दो को गोली मार… | FirstBihar