ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में बैखौफ अपराधियों का तांडव! बीच सड़क पर युवक के सिर में दाग दी गोली, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने

बिहार में बैखौफ अपराधियों का तांडव! बीच सड़क पर युवक के सिर में दाग दी गोली, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर की है।


युवक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के चांद परना गांव निवासी उदित कुमार सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम उदित सहनी कही जा रहा था। जैसे ही वह सलेमपुर गांव के पास पहुंचा बदमाशों ने पीछे से उसके सिर में गोली दाग दी। गोली लगने के बाद उदित अचेत होकर वहीं गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक बदमाश मौके से फरार हो गए थे।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। किस कारण से युवक को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता