ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूट लिए 38 लाख

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी जमकर तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर करीब 38 लाख रुपए

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूट लिए 38 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी जमकर तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर करीब 38 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर स्थित भारत फाइनेंस कंपनी को अज्ञात बदमाशों ने देर रात निशाना बनाया है। बदमाशों ने कंपनी के कार्यालय से करीब 38 लाख रुपए की लूट की है। लूट की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमें में हडड़कंप मच गया है। एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।


एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर उक्त कंपनी के करीब आधा दर्जन कर्मियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पूरे मामले में पर एएसपी नगर अवधेश दीक्षित ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में भारत फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से देर रात बदमाशों ने 38 लाख रुपए की लूट की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता