ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! CID की दारोगा से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, छिनतई की वारदात से हड़कंप

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके बदमाश आम लोगों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपु

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! CID की दारोगा से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, छिनतई की वारदात से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके बदमाश आम लोगों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने सीआईडी की महिला एएसआई के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े महिला दारोगा से छिनतई की घटना के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर में सीआईडी में तैनात महिला एएसआई दुर्गा देवी किसी काम से ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा इलाके में गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनके गले में सोने की चेन पर झप्पटा मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जब तक वे कुछ समझ पाती बदमाश चेन छिनकर मौके से फरार हो गए थे।


पीड़ित महिला दारोगा ने स्थानीय ब्रह्मपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पूरे मामले पर ब्रह्मपुरा थानेदार मो. आलम ने बताया कि सीआईडी डिपार्टमेंट की एएसआई से बाइकर्स के द्वारा चेन छिनतई की गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही साथ अन्य साक्ष्य को भी इकट्ठा किया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता