ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में अपराधियों का तांडव: मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली

MUZAFFARPUR/BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एक युवक की गोली

बिहार में अपराधियों का तांडव: मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR/BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है वही बेगूसराय में एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारी गयी है। मुजफ्फरपुर में पुलिस कप्तान की क्राइम मीटिंग के बाद हुई हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


सबसे पहले बात मुजफ्फरपुर की करते हैं जहां कांटी थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। 


कांटी थाना क्षेत्र के कांटी थर्मल गेट के पास हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। अपराधियों ने कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी राहुल कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल राहुल को अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक आरोपी भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि कांटी थर्मल गेट के पास कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अपराधी स्थानीय है और एक मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं हालांकि इसमें क्या कुछ सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। 


वही दूसरी घटना बेगूसराय में हुई है। जहां बेखौफ बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारी है। मामूली विवाद को लेकर घर के पास ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गंभीर हालत में ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

टैग्स