ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में अपराधियों का तांडव: पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने बिहार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय के पेट्रोल पंप

बिहार में अपराधियों का तांडव: पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने बिहार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय के पेट्रोल पंप के मैनेजर को निशाना बनाया है। बता दें कि बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय का पेट्रोल पंप मुजफ्फरपुर जिले में हैं जहां तैनात मैनेजर से अपराधियों ने दिनदहाड़े ढाई लाख रूपये लूट लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। 


ढाई लाख लूट की यह घटना गायघाट थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच- 27 स्थित रेला ढ़ाला के पास की है। जहां बीजेपी नेता रामसूरत राय के पेट्रोल पंप के मैनेजर से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। पूर्व मंत्री रामसूरत राय के जारंग बबूलबन्नी पंप शिव कृष्ण फ्यूल्स के मैनेजर शंभू सहनी ने गायघाट थाने में आवेदन दिया है। 


मैनेजर ने बताया कि पेट्रोल पंप से दो लाख पांच हजार रुपए लेकर बाइक से बोचहां स्थित एसबीआई बैंक में उसे जमा करने जा ही रहे थे तभी रास्ते में रेला ढ़ाला के पास पीछे से दो बाइक सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक किया और पिस्टल के बल बाइक की डिक्की को तोड़ डाला और उसमे रखे सारे कैश को निकाल लिया। मैनेजर ने बताया कि पेट्रोल पंप से चार किमी दूर रेल ढ़ाला के पास अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता