ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बिहार : आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन सुपरिन्टेन्डेन्ट इंजीनियर गिरफ्तार, गाड़ी और आवास से मिले थे 67 लाख कैश

MUZAFFARPUR : ग्रामीण विभाग में कार्यरत दरभंगा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता सह प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पुलिस ने सोमव

बिहार : आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन सुपरिन्टेन्डेन्ट इंजीनियर गिरफ्तार, गाड़ी और आवास से मिले थे  67 लाख कैश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : ग्रामीण विभाग में कार्यरत दरभंगा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता सह प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया. अभियंता से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.


जानकारी के अनुसार वो बैरिया में किसी परिचित से मिलने गए थे. और इसकी खबर पुलिस को मिली नगर DSP रामनरेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया. बता दें पुलिस ने पिछले साल 21 अगस्त को जिले के फकुली ओपी अंतर्गत NH-57 पर उनकी गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश बरामद किए थे. उन्होंने सीट के नीचे उक्त रुपए को झोला में रखकर छुपा रखा था. 


मौके से अधीक्षण अभियंता और चालक सरोज कुमार को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के बाद दरभंगा में उनके आवास पर छापेमारी की गई. वहां से 49 लाख रुपए कैश और संपत्ति के कागजात मिले थे. फकुली ओपी प्रभारी के बयान पर आय से अधिक संपत्ति और भ्र्ष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था. केस के IO तत्कालीन ASP वेस्ट सैयद इमरान मसूद थे. वहीं उनके तबादले के बाद वर्तमान DSP वेस्ट अभिषेक आनन्द को केस का IO बनाया गया था.


टैग्स