ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : गैंगवार में मारा गया कुख्यात राजा ठाकुर, पार्टी करने के बहाने घर से बुलाकर बदमाशों ने ले ली जान

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में वर्चस्व को लेकर एक शातिर अपराधी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के पास की है। मृतक शातिर बदमाश का इलाके में आतंक

बिहार : गैंगवार में मारा गया कुख्यात राजा ठाकुर, पार्टी करने के बहाने घर से बुलाकर बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में वर्चस्व को लेकर एक शातिर अपराधी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के पास की है। मृतक शातिर बदमाश का इलाके में आतंक था। गुरुवार की रात कुछ लोगों ने उसे पार्टी के बहाने बुलाया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान राजा ठाकुर के रूप में हुई है, जो कई मामलों में वांछित था। गैंगवार में मारा या अपराधी राजा ठाकुर अहियापुर इलाके में फायरिंग की वारदात को भी अंजाम दे चुका था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर राच कुछ लोगों ने उसे जियालाल चौक के पास बुलाया और पार्टी करने के बाद पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजा ठाकुर को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल हत्या को लेकर राजा ठाकुर के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है। हालांकि पुलिस हत्याकांड में शामिल अपराधियों के तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आपसी वर्चस्व को लेकर राजा ठाकुर की हत्या की गई है।