ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: मजदूरी का पैसा नहीं देना पड़ गया भारी, लोगों ने दो युवकों को नंगा कर पोल से बांधकर पीटा

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मजदूरी का पैसा नहीं देना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। गुस्साए लोगों ने दोनों को पोल से बांध दिया और अर्धनग्न कर जमकर पिटाई कर

बिहार: मजदूरी का पैसा नहीं देना पड़ गया भारी, लोगों ने दो युवकों को नंगा कर पोल से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मजदूरी का पैसा नहीं देना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। गुस्साए लोगों ने दोनों को पोल से बांध दिया और अर्धनग्न कर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोगों के चंगुल से बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना छौड़ाही के सहायक थाना क्षेत्र के सावंत पंचायत के साहन टोला की है।


दोनों युवकों की पहचान साहन टोल वार्ड संख्या 9  के रहने वाले मो. सोहराब के बेटे मो. सज्जाद आलम और मो. जाकिर के बेटे मो. गुलाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम सज्जाद अपने दोस्त गुलाब के साथ बखड्डा चौक से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी दौरान मो. सुल्तान ने उनका रास्ता रोक दिया और मजदूरी के दो हजार रुपए मांगने लगा। सज्जाद ने दो दिन बाद पैसे देने की बात कही लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।


इतने में मुहल्ले के अन्य लोग वहां पहुंच गए और सभी ने दोनों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने पोल से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने हैवानियत का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता