ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर

बिहार: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल के लोग मृतका से दहेज के रूप में पांच लाख रुपए मायके वालों से मांगने का दबाव बना रहा थे और इसी को लेकर हत्या की गई है। घटना बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है।


मृतका की पहचान फुलवरिया गांव निवासी रुस्तम की पत्नी जिन्नत नसरीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही जिन्नत के ससुरालवाले दहेज़ में 5 लाख रुपया मायके से लाने का दबाब बनाते थे। जब जिन्नत पैसे मांगने से इनकार करती तो ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट किया करते थे। इसी बीच जिन्नत का पति रुस्तम विदेश चला गया। रुस्तम के विदेश जाने के बाद ससुरालवालों ने फिर से दहेज में पांच लाख रुपए मायके से लाने का दबाव बनाया और जब जिन्नत ने पैसे लाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया तो ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले फुलवरिया पहुचे और बेटी की लाश देखकर दंग रह गए। मायके वालों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने मृतका की सास जमीला खातून, ससुर और ननद को आरोपी बनाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता