ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: लुटेरा गिरोह के पांच शातिर अपराधी अरेस्ट, कुछ दिन पहले ही लूट की वारदात को दिया था अंजाम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतर जिला कैमरा लुटेरा गैंग का खुलासा किया है। यह लुटेरा गैंग पहले फोन करके महंगे कैमरे को बुक करवाता था। उसके बाद जैसे ही कैमरामैन कैमरा लेकर बताए

बिहार: लुटेरा गिरोह के पांच शातिर अपराधी अरेस्ट, कुछ दिन पहले ही लूट की वारदात को दिया था अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतर जिला कैमरा लुटेरा गैंग का खुलासा किया है। यह लुटेरा गैंग पहले फोन करके महंगे कैमरे को बुक करवाता था। उसके बाद जैसे ही कैमरामैन कैमरा लेकर बताए हुए जगह पर पहुंचता है उससे पहले ही रास्ते में पूरा महंगा कैमरा सेट को अपराधियों के द्वारा लूट लिया जाता है।


दरअसल, मधुबनी के गडहिया माडीपुर निवासी आकाश कुमार को एक नंबर से कॉल शादी की सालगिरह के मौके पर कैमरा बुक करने के लिए फोन आया था। बुकिंग तय हो गई और आकाश जब ड्रोन समेत चार कैमरे समेत सात लाख का कैमरा सेट लेकर जैसे ही साहेबगंज इलाके में पहुंचा, वैसे ही बुकिंग करने वाले अपराधियों ने रास्ते में ही आकाश से मारपीट कर उसका कैमरा सेट, मोबाइल और बाइक को लुट लिया।


आकाश ने साहेबगंज थाने में केस दर्ज कराया और कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाता रहा। SDPO सरैया कुमार चंदन ने थानेदार सिकंदर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। जिसमें DIU की टीम भी शामिल होती है और पुलिस के द्वारा अपराधियों का लोकेशन ट्रैक कर पूर्वी चंपारण के पिपरा और चकिया थाना क्षेत्र से पांच अपराधियों को लुटे हुए कैमरे के साथ गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान, पूर्वी चंपारण के नगरगांवा निवासी अमन कुमार, सिघेरवा का रजनीश कुमार, सिरिसिया का छोटू कुमार, चकिया का आकाश उर्फ़ सत्यम, और कल्याणपुर का रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी के पास से एक ड्रोन कैमरा, एक वीडियोग्राफी कैमरा, दो DSLR कैमरा, और लूटी गई मोबाइल को बरामद कर किया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड छोटू कुमार है, जो प्लानिंग के तहत कैमरामैन को बुकिंग के नाम पर बुलाता है। उसके बाद रास्ते में ही उसका कैमरा और महंगा सामान लूटकर फरार हो जाता है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता