ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : खून का रिश्ता हुआ तार-तार, जमीन के लिए भाई ने ही ले ली भाई की जान

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक भाई शैतान बन गया। आरोपी भाई ने अपने ही भाई की गड़ासे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना देवरिया था

बिहार : खून का रिश्ता हुआ तार-तार,  जमीन  के लिए भाई ने ही ले ली भाई की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक भाई शैतान बन गया। आरोपी भाई ने अपने ही भाई की गड़ासे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के सुहासा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।


मृतक की पहचान देवरिया के सुहासा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश राय का अपने सगे भाई और चाचा से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसी दौरान सुरेश राय के भाई ने चाचा के साथ मिलकर उसपर गड़ासे से हमला बोल दिया।


आनन-फानन में खून से लथपथ सुरेश राय को परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुरेश राय की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई और चाचा घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।