ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव में हारे दो प्रत्याशी आपस में भिड़े, पुलिस के रोकने पर की रोड़ेबाजी, 6 जवान घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में पुलिस पर हमले की खबर अब आम हो गई है. मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर पुलिस अधिकारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान दो प्रत

पंचायत चुनाव में हारे दो प्रत्याशी आपस में भिड़े, पुलिस के रोकने पर की रोड़ेबाजी, 6 जवान घायल
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पुलिस पर हमले की खबर अब आम हो गई है. मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर पुलिस अधिकारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच हो रहे हिंसक झड़प को सुलझाने गई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया और खूब रोड़ेबाजी की. इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी. साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. 


मामला बोचहां की नरकटिया पंचायत के मथुरापुर गांव का है. यहां चुनाव हारे दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने गांव में जमकर रोड़ेबाजी की. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया. टीम पर रोड़े बरसाए गए. इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. 


पूरे मामले की जानकारी देते हुए हथौड़ी थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर बवाल हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस टीम गई थी. दोनों ओर से पथराव हो रहा था. पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पथराव कर दिया. इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. थानेदार का कहना है कि किसी पक्ष ने फिलहाल शिकायत नहीं की है.  पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी. 


इधर, अनीता देवी के पति राम एकबाल पासवान ने बताया कि चुनाव परिणाम को लेकर उसके घर पर हमला किया गया. उसके समर्थकों की पिटाई की गई. इसके बाद गांव में रोड़ेबाजी हुई. वहीं, पूर्व प्रमुख के पति रामसोगारथ पासवान ने बताया कि वे लोग भोज खाकर लौट रहे थे. इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर हमला कर दिया. इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया. 


फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. घटना को लेकर SSP जयंतकांत ने थानेदार से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा है कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.