ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने दो लोगों को भी दबोचा

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी की हकीकत किसी से छिपी नहीं है. लगभग हर दिन भारी मात्रा में शराब मिलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की शराब

बिहार : एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने दो लोगों को भी दबोचा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी की हकीकत किसी से छिपी नहीं है. लगभग हर दिन भारी मात्रा में शराब मिलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की शराब जब्त की है. शराब के साथ गाड़ी के ड्राइवर और एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. 


दरअसल, जिले के कांटी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लसगरीपुर के पास छापेमारी कर 546 कार्टन शराब बरामद की है. शराब लदी एक ट्रक, एक बोलेरो और एक कार भी जब्त की गई है. पुलिस ने जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी है. गाड़ी के ड्राइवर और एक कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


इधर मामले में कांटी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि मीनापुर के टेंगरारी निवासी अरविंद कुमार और पंजाब के जलंधर के राजवेंद्र सिंह को शराब लोड वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के आधार पर शराब धंधेबाजों को चिह्नित किया गया है. मीनापुर के पांच शराब धंधेबाजों समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता