ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: JDU नेता की गुंडई, तीन लोगों को जानवर की तरह पीटकर उखाड़ा नाखून

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. दरअसल सत्ताधारी जेडीयू के एक नेता की गुंडई सामने आई है

बिहार: JDU नेता की गुंडई, तीन लोगों को जानवर की तरह पीटकर उखाड़ा नाखून
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. दरअसल सत्ताधारी जेडीयू के एक नेता की गुंडई सामने आई है, जिसने लोगों को बेरहमी से पीटकर उनका नाख़ून उखाड़ दिया. आरोप है कि नेता और उसके गुर्गों ने इस घटना को अंजाम दिया. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के का है, जहां जदयू नेता गजनफर हुसैन की गुंडई देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि जेडीयू नेता ने अपने बदमाशों के साथ मिलकर तीन लोगों को बेरहमी से पीटा और उन्हें अधमरा कर दिया. लाठी-डंडे और रॉड से पीटने के बाद जब उसका मन नहीं भरा तो उन्होंने दो लोगों का नाख़ून भी उखाड़ दिया. 


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के औराई स्थित शिफा हॉस्पिटल में पार्टनरशिप विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि औराई स्थित शिफा हॉस्पिटल को जदयू नेता गजनफर हुसैन और विकास तिवारी नाम के शख्स पार्टनरशिप में चला रहे थे. लेकिन कई महीनों से हिसाब को लेकर विकास और गजनफर हुसैन के बीच विवाद चल रहा था. 


शनिवार को विवाद को सुलझाने को लेकर विकास तिवारी औराई शिफा हॉस्पिटल पहुंचा. इस दौरान जदयू नेता गजनफर हुसैन ने अपने आदमियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया और जिनके साथ विकास आया था, उनकी भी जमकर पिटाई कर दी. विकास तिवारी ने बताया कि "अस्पताल पहुंचते ही विकास, उसके भाई और उसके कर्मचारी पर हमला किया गया. बंद कमरे में तीनों की बुरी तरह से पिटाई की गई. गजनफर हुसैन, दिलिप कुमार, नीरज कुमार और महताब ने मिलकर हमलोगों पर हमला कर दिया."


इस हमले में जख्मी गोलू कुमार ने बताया कि "हम शिफा हॉस्पिटल पहुंचे उस दौरान पहले तो अस्पताल का कैमरा बंद कर हमें बंधक बना लिया गया. फिर नेता और उनके लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. हथियार के बट से मेरे और मेरे सहयोगी के ऊपर हमला किया गया और हमें बुरी तरह से घायल कर दिया गया." घटना की शिकायत पर औराई थाना की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए जदयू नेता गजनफर हुसैन समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स