ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुजफ्फरपुर में हवलदार और 5 सिपाही को शोकॉज नोटिस, जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने हवलदार समेत छह सिपाहियों को कारन बताओ नोटिस भेजा है. शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मे

मुजफ्फरपुर में हवलदार और 5 सिपाही को शोकॉज नोटिस, जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने हवलदार समेत छह सिपाहियों को कारन बताओ नोटिस भेजा है. शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद नक्सली और अन्य कैदियों के पास से मोबाइल मिलने के बाद इन पुलिसवालों से जवाब मांगा गया है.


दरअसल जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दिनों मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छापेमारी की थी. इस दौरान रेड मारने वाली टीम को सेंट्रल जेल में बंद नक्सली के पास से एक मोबाइल फोन मिला था. साथ ही छापेमारी दल ने मोबाइल का चार्जर भी बरामद किया था.


नक्सली के अलावा जेल में बंद अन्य कैदियों के सेल से भी मोबाइल और चार्जर बरामद किये गए थे. इसी मामले में जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए हवलदार और 5 सिपाही को शोकॉज नोटिस थमाते हुए जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी.