ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ अश्लील हरकत, बदमाश ने बहन को भी नहीं छोड़ा

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इंजीनियरिंग की एक छात्रा के साथ फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे तंग किया जा रहा है. फर्जी फेसबुक एड़ी के जरिए लड़की और उसकी बहन को एक युवक

बिहार: इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ अश्लील हरकत, बदमाश ने बहन को भी नहीं छोड़ा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इंजीनियरिंग की एक छात्रा के साथ फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे तंग किया जा रहा है. फर्जी फेसबुक एड़ी के जरिए लड़की और उसकी बहन को एक युवक तंग कर रहा है. उसने दोनों के नाम में अश्लील शब्द जोड़कर सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर शेयर कर दिया है, जिसके कारण दोनों लड़कियों को लगातार उलटे-सीधे फोन कॉल आ रहे हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने की है. यहां एक गांव में दो बहनों को परेशान किया जा रहा है. आरोप है कि पीड़ित लड़की को जानने-पहचानने वाले ने ही ऐसा काम किया है. दोनों लड़कियों के नाम के साथ अश्लील शब्द जोड़ दिया और उनके नंबर को जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वह शहर के एक इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ती है. किसी ने उसका और उसकी बहन का फर्जी फेसबुक आईडी बना लिया है. पांच दिन से इसका गलत इस्तेमाल कर रहा है. 


लड़की ने बताया कि उसके सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को उस गंदी आईडी से अपशब्द लिखकर भेजा जा रहा है. इस घटना से दोनों बहनों के अलावा उनके परिवार की काफी बदनामी हो रही है. दोनों बहनों की पढ़ाई लिखाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. उसने बाहर निकलना और कहीं आना जाना बंद कर दिया है. 


इस घटना के बाबत ब्रम्हपुरा थाना के थंडर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. छात्रा ने पुलिस से साइबर सेल के जरिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. साइबर सेल की मदद से घटना की छानबीन की जा रही है.