ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार : दारोगा के मोबाइल में भेजा अश्लील फोटो और मैसेज, वायरल करने की दी धमकी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दारोगा को फंसाने की कोशिश की जा रही है. आरोप है कि साइबर क्रिमिनल दारोगा के खिलाफ ये चाल चल रहे हैं. बदमाशों ने दारोगा के मोबाइल

बिहार : दारोगा के मोबाइल में भेजा अश्लील फोटो और मैसेज, वायरल करने की दी धमकी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दारोगा को फंसाने की कोशिश की जा रही है. आरोप है कि साइबर क्रिमिनल दारोगा के खिलाफ ये चाल चल रहे हैं. बदमाशों ने दारोगा के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजा है. बदमाश इसे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. दारोगा ने इसे लेकर संबंधित थाने में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना की है. मुजफ्फरपुर में एसएसपी ऑफिस में तैनात दारोगा शैलेंद्र कुमार को शरारती तत्व उनके मोबाइल में अश्लील फोटो और आपत्तिजनक कंटेंट भेजकर उन्हें ब्लैकमैल करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके घर के मोबाइल नंबर पर तरह-तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं. इस संबंध में पीड़ित दारोगा ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.


नगर पुलिस की टीम और आईटी सेल इस घटना की छानबीन में जुट गई है. डॉ. ललन पासवान को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. छानबीन में साइबर अपराधियों की करतूत जान पड़ती है. पहले भी साइबर अपराधी कई पुलिसकर्मियों को निशाना बना चुके हैं.


पीड़ित दारोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को ऑफिस में वे काम निपटा रहे थे. इस दौरान उनके व्हाटसएप नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज आया, जिसे तुरंत डिलीट कर दिया. इससे पहले भी उनके नंबर पर आपत्तिजनक तस्वीर और मैसेज भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई. अब उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल कर परेशान किया जा रहा है.