ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : बिज़नेसमैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों ने तीन हमलावरों को दबोचा

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल

बिहार : बिज़नेसमैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों ने तीन हमलावरों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


मामला मनियारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका माधोपुर सुस्ता का है. मिली जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी ईश्वर मिश्रा के घर पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पीड़ित कारोबारी का कहना है कि चारपहिए वाहन और दो बाइक से आए लोगों ने फायरिंग की है. हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के बाद शोरगुल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया. 


सूचना पर मनियारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि कारोबार से लेन-देन का विवाद है. इसी में फायरिंग की बात कही जा रही है. फिलहाल पकड़े गए आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है. मौके से बाइक और चारपहिया को जब्त कर थाने पर लाया गया है. 


पूछताछ में पता चला कि आरोपितों का घर हाजीपुर में है. पूछताछ में एक आरोपित ने पुलिस को बताया कि उनका जिंस पैंट की फैक्ट्री है. कारोबारी के यहां उनका बकाया है, इसी लेकर वे आए थे. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपित नशे में धुत लग रहे हैं. इसके मददेनजर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना के बाद से मौके पर तनाव की स्थिति है. 

टैग्स