ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : बहू ने ससुर के मुंह पर थूका, विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या, हमले में परिवार के 7 लोग जख्मी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. पारिवारिक झगड़े में बुजुर्ग की जान गई है. बहू ने ससुर के मुंह पर थूक दिया था, जिसके कारण यह विवाद बढ़

बिहार : बहू ने ससुर के मुंह पर थूका, विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या, हमले में परिवार के 7 लोग जख्मी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. पारिवारिक झगड़े में बुजुर्ग की जान गई है. बहू ने ससुर के मुंह पर थूक दिया था, जिसके कारण यह विवाद बढ़ा और उसकी हत्या कर दी गई. हिंसक झड़प में परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना इलाके की है. यहां जसौली गांव में जमीन और कर्ज के लेनदेन में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान कोदई महतो (55) के रूप में की गई है. मृतक कोदई महतो की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि छोटे देवर धनई महतो ने एक साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिया था. लेकिन जब कर्ज लौटाने के लिए कहा जाता था, तब बार-बार वह और उसके परिजन जमीन का मुद्दा बनाकर जान से मार देने की धमकी देते थे.


उर्मिला देवी ने आगे बताया कि रविवार की सुबह उनके पति कोदई महतो जसौली बाजार से लौट रहे थे. इस दौरान उनके देवर धनई महतो की बहू किरण देवी ने उनके पति के मुंह पर थूक दिया. इसपर विवाद उत्पन्न हो गया. महिलाओं के बीच झड़प होने लगी तो धनई महतो और उसके परिजन लाठी-डंडा लेकर घर पर आ धमके और उन्होंने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. 


हिंसक झड़प के बीच कोदई महतो पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसके कारण वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. इस हमले में दोनों पक्षों के सात लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है, जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने घायलों को मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया. घायलों की पहचान एक पक्ष के सुबोध महतो, विनोद महतो, शोभा देवी और दूसरे पक्ष के धनई महतो, कांति देवी, अनिल महतो और चंदन महतो के रूप में की गई है.


इस घटना के बाबत कथैया थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि कोदई महतो (55) के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है.