ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: मरीज की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम में भारी बवाल, डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों का उसकी डेड बॉडी नहीं दी जा रह

बिहार: मरीज की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम में भारी बवाल, डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों का उसकी डेड बॉडी नहीं दी जा रही थी, जिसके बाद परिजन उग्र हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। लोगों का गुस्सा देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी भाग खड़े हुए। घटना सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर की है।


बताया जा रहा है कि एक महिला को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। महिला की डेड बॉडी को देने के बदले अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों से मोटी रकम की मांग की जा रही थी। करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजनों को डेड बॉडी नहीं ले जाने दिया जा रहा था। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया।


परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से पैसे की डिमांड की जा रही थी। पैसे नहीं देने के कारण मरीज का ठीक से इलाज नहीं किया गया और उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद शव को देने के एवज में पैसे की डिमांड की जा रही थी। परिजनों ने निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। उधर, परिजनों की शिकायत पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है और छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता