ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार : कलयुगी बेटे ने मां-बाप को मार डाला, घर में डेड बॉडी छोड़ हुआ फरार

MUZAFFARPUR: एक बेटे के लिए उसके मां-बाप ही उसकी दुनिया होते हैं और मां-बाप भी अपने बेटे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं लेकिन मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन

बिहार : कलयुगी बेटे ने मां-बाप को मार डाला, घर में डेड बॉडी छोड़ हुआ फरार
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR: एक बेटे के लिए उसके मां-बाप ही उसकी दुनिया होते हैं और मां-बाप भी अपने बेटे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं लेकिन मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर शायद रिश्तों से भरोसा उठ जाए। यहां कलयुगी बेटे ने मां-बाप की एक साथ हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों का शव घर में ही छोड़कर आरोपी बेटा फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जैतपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है। घटना जैतपुर ओपी क्षेत्र के गोपी धनवत गांव की है। डबल मर्डर की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।



जिले के सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र के गोपीघनवत गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक घर में अधेर दंपत्ति की लोगों ने डेड बॉडी देखी। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची जैतपुर ओपी पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दंपत्ति के निर्मम हत्या एक ही घर में एक साथ हुई है हत्या के साथ कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कलयुगी बेटे ने ही की है मां-बाप की हत्या हमेशा झगड़ा होते रहता था।



सरोज मुजफ्फरपुर में काम करता था। जब भी वह घर आता था तो मां बाप से मारपीट झगड़ा लड़ाई करता था और वही हत्या कर भाग गया। वहीं दूसरी ओर पूछे जाने पर जैतपुर ओपी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर संजय स्वरूप ने कहा कि अधेड़ दंपति की हत्या की गई है घर में ही डेड बॉडी मिले हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसके बेटे ने हत्या कर दी है। मृतक का बेटा फरार है। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक दम्पति गोपी धनवत गांव के जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी है ।

टैग्स