ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: महिला सिपाही ने खुद को लगायी आग, महिला की स्थिति नाजुक, पत्नी को बचाने गये पति भी गंभीर रूप से हुआ घायल,SSP ने घटना का कारण घरेलू विवाद बताया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला सिपाही ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। आग को बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस कर बुरी तरह घ

बिहार: महिला सिपाही ने खुद को लगायी आग, महिला की स्थिति नाजुक, पत्नी को बचाने गये पति भी गंभीर रूप से हुआ घायल,SSP ने घटना का कारण घरेलू विवाद बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला सिपाही ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। आग को बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को पटना रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही को पटना के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। 


महिला सिपाही की पहचान बाढ़ निवासी 32 वर्षीय रागिनी कुमार के रूप में की गयी है वही उसके पति की पहचान 35 वर्षीय मुन्ना कुमार के तौर पर हुई है। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है। एसएसपी जयंतकांत ने इस घटना की पुष्टी की है। एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण महिला सिपाही ने खुदकुशी की कोशिश की है।


 पत्नी को बचाने के दौरान उसका पति भी आग से झुलस गये हैं। महिला कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। वह करीब 80% जल चुकी है जिसके कारण उसका बचना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसका इलाज पटना के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महिला सिपाही के भाई संजीत कुमार भी अस्पताल पहुंचे।


अस्पताल में मौजूद अहियापुर थाने की पुलिस ने महिला सिपाही का बयान दर्ज किया। महिला सिपाही के भाई संजीत ने बताया की उसकी बहन ने आज तक कभी किसी विवाद के बारे में उसे नहीं बताया है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। जबकि एसएसपी ने घटना घटना का कारण घरेलू विवाद बताया है। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घर के बंद कमरे में महिला सिपाही ने खुद को आग लगा ली। घटनास्थल पर FSL की टीम को कल बुलाया जाएगा। इस घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है। महिला सिपाही के इस कदम से अन्य पुलिस कर्मी भी सकते में हैं।