ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: घर से कोचिंग के लिए निकला था 10वीं का छात्र, बदमाशों ने हत्या कर शव को नदी में फेंका

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने 10वीं के एक

बिहार: घर से कोचिंग के लिए निकला था 10वीं का छात्र, बदमाशों ने हत्या कर शव को नदी में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने 10वीं के एक छात्र की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव की है।


मृतक छात्र की पहचान औराई निवासी 15 वर्षीय अंशु कुमार के रूप में हुई है, जो धनौर गांव में अपनी नानी के घर रहता था। बताया जा रहा है कि अंशु शुक्रवार की दोपहर कोचिंग जाने की बात कह कर घर ले निकला था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह लोगों ने उसका शव नदी में तैरता हुआ पाया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। छात्र के चेहरे और गले पर जख्म के निशान मौजूद हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


परिजनों की मानें तो अंशु की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किसी कारण से अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी परिजन यह बताने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मृतक के परिजनों और करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ कर सकती है।